
Who We Are ? हम कौन हैं ?
VOICE (Value-Oriented Initiative for Constitutional Engagement) is a platform dedicated to promoting constitutional values such as dignity, equality, justice, liberty, and fraternity. We aim to create awareness and meaningful engagement among individuals, especially youth, through dialogue, community initiatives, and digital platforms.
VOICE (Value-Oriented Initiative for Constitutional Engagement) एक ऐसा मंच है जो गरिमा, समानता, न्याय, स्वतंत्रता और बंधुता जैसे संवैधानिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य विशेष रूप से युवाओं और समाज के विभिन्न वर्गों के बीच संवाद, सामुदायिक गतिविधियों और डिजिटल माध्यमों के जरिए जागरूकता फैलाना है।
Our Vision | हमारा दृष्टिकोण
To build an aware, inclusive, and responsible society where constitutional values are understood, practiced, and upheld by every individual.
एक ऐसा जागरूक, समावेशी और जिम्मेदार समाज बनाना, जहां हर व्यक्ति संवैधानिक मूल्यों को समझे, अपनाए और उनका पालन करे।
Our Mission | हमारा उद्देश्य
To spread awareness about constitutional values
To engage youth and communities in meaningful dialogue
To create accessible platforms for learning and participation
To promote active citizenship and social responsibility
संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता फैलाना
युवाओं और समुदायों को सार्थक संवाद में जोड़ना
सीखने और भागीदारी के लिए सरल मंच तैयार करना
सक्रिय नागरिकता और सामाजिक जिम्मेदारी को बढ़ावा देना
Our Values | हमारे मूल्य
Dignity: Respect for every individual
Equality: Equal rights and opportunities for all
Justice: Fairness and rule of law
Liberty: Freedom of thought and expression
Fraternity: Unity and mutual respect among people
गरिमा (Dignity): हर व्यक्ति का सम्मान
समानता (Equality): सभी के लिए समान अधिकार और अवसर
न्याय (Justice): निष्पक्षता और कानून का शासन
स्वतंत्रता (Liberty): विचार और अभिव्यक्ति की आज़ादी
बंधुता (Fraternity): लोगों के बीच एकता और पारस्परिक सम्मान
What We Do | हम क्या करते हैं
We conduct community discussions, awareness sessions, and events focused on constitutional values. We also create digital content, including articles, videos, and interviews, to reach a wider audience and encourage informed participation.
हम संवैधानिक मूल्यों पर आधारित सामुदायिक चर्चाएं, जागरूकता कार्यक्रम और आयोजन करते हैं। साथ ही, हम लेख, वीडियो और इंटरव्यू जैसे डिजिटल कंटेंट तैयार करते हैं ताकि अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचा जा सके और उन्हें जागरूक बनाया जा सके।
Our Approach | हमारा तरीका
Our approach is rooted in dialogue, participation, and continuous learning. We believe in engaging people at the grassroots level while also leveraging digital platforms to expand our reach and impact.
हमारा तरीका संवाद, सहभागिता और निरंतर सीखने पर आधारित है। हम जमीनी स्तर पर लोगों से जुड़ते हुए डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग कर अपनी पहुंच और प्रभाव बढ़ाने में विश्वास रखते हैं।
Our Journey | हमारी यात्रा
VOICE was initiated with the vision of creating a platform where constitutional values are not just discussed but practiced in everyday life. It began as an effort to bridge the gap between knowledge and action.
VOICE की शुरुआत इस उद्देश्य से हुई कि एक ऐसा मंच बनाया जाए जहां संवैधानिक मूल्यों पर केवल चर्चा ही नहीं, बल्कि उन्हें जीवन में अपनाया भी जाए। यह ज्ञान और व्यवहार के बीच की दूरी को कम करने का एक प्रयास है।
Join Us | हमारे साथ जुड़ें
Be a part of this journey to promote constitutional values. Explore, engage, and contribute towards building a better society.
संवैधानिक मूल्यों को बढ़ावा देने की इस यात्रा का हिस्सा बनें। जुड़ें, समझें और एक बेहतर समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।
