Dialogue and Music Session on Constitutional Values Held in Chikhla, Seoni. सिवनी के चिखला में संवैधानिक मूल्यों पर संवाद और संगीत सत्र आयोजित

Seoni, 12 September 2026: A dialogue and music session on constitutional values was organised on 12 September 2026 in Chikhla village of Seoni district by local artists and members of the Sambhavana Group. Around 18–20 local artists and participants from Chikhla, Niwari and Alesur took part in the programme.
The central focus of the session was to explore how music can be used to promote constitutional values in society and how it can serve not merely as a form of entertainment, but also as a medium for public awareness and social dialogue.
During the programme, participants collectively sang songs based on constitutional values. The discussion also explored the possibilities of using music to communicate values such as equality, liberty, justice, dignity and fraternity at the community level.
At the end of the session, the participants mutually agreed to organise similar music and dialogue sessions every month, with the aim of continuing community-level engagement on constitutional values and using music as a means of social awareness.
Local participants Mahadev Dheriya, Dharmendra Tekam and Mastram Tekam from Chikhla contributed on the harmonium. Pankaj Dheriya accompanied the session on the dholak. Participants from Niwari included Vikas Wasnik, Chandrashekhar Wasnik, Anil Dheriya and Akash Wasnik, along with other local participants. From Seoni, Yeshu Prakash and Rahul Ashwaghosh of the Sambhavana Group, along with other local villagers, participated in the programme.
सिवनी, 12 सितंबर 2026। सिवनी जिले के ग्राम चिखला में 12 सितंबर 2026 को स्थानीय कलाकारों और संभावना समूह के साथियों द्वारा संवैधानिक मूल्यों पर संवाद एवं संगीत/गायन सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चिखला के साथ-साथ निवारी और आलेसर के लगभग 18–20 स्थानीय कलाकार एवं साथी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से इस बात पर संवाद हुआ कि संगीत के माध्यम से संवैधानिक मूल्यों का समाज में प्रचार-प्रसार कैसे किया जा सकता है और संगीत को केवल मनोरंजन तक सीमित न रखते हुए उसे जनजागृति और सामाजिक संवाद का माध्यम कैसे बनाया जा सकता है।
इस दौरान साथियों ने संवैधानिक मूल्यों पर आधारित गीतों का सामूहिक गायन किया। संगीत और संवाद के माध्यम से समानता, स्वतंत्रता, न्याय, गरिमा और बंधुता जैसे संवैधानिक मूल्यों को समाज तक पहुँचाने की संभावनाओं पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम के अंत में सभी साथियों ने आपसी सहमति से यह तय किया कि भविष्य में हर महीने इस तरह के संगीत एवं संवाद सत्र आयोजित किए जाएंगे, ताकि स्थानीय स्तर पर संगीत के माध्यम से संवैधानिक मूल्यों और सामाजिक जागरूकता का संवाद निरंतर आगे बढ़ाया जा सके।
कार्यक्रम में चिखला से महादेव डेहरिया, धर्मेंद्र तेकाम और मस्तराम तेकाम ने हारमोनियम पर सहभागिता की। ढोलक पर पंकज डहेरिया ने साथ दिया। निवारी से विकास वासनिक, चंद्रशेखर वासनिक, अनिल डहेरिया और आकाश वासनिक सहित अन्य साथी उपस्थित रहे। सिवनी से संभावना समूह के यीशु प्रकाश और राहुल अश्वघोष सहित अन्य स्थानीय ग्रामीण साथी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।






Comments