top of page
WhatsApp Image 2026-03-25 at 13.44_edited.jpg
  • Instagram
  • Facebook
  • X
  • Linkedin
  • Youtube
FAQ

Young Chhindwara Poet Shefali Sharma to Receive Thakur Puran Singh Smriti Sutra Samman 2026 छिंदवाड़ा की युवा कवयित्री शेफाली शर्मा को 2026 का ठा. पूरन सिंह स्मृति सूत्र सम्मान

Sep 16
3 min read

Jagdalpur/Chhindwara: The Thakur Puran Singh Smriti Sutra Samman, an annual literary honour presented by Samkaleen Sutra, a literary magazine published from Jagdalpur, Chhattisgarh, will be conferred on Shefali Sharma, a young poet from Chhindwara, Madhya Pradesh, for the year 2026. The decision has been taken by the Sutra Samman Committee.


The jury for the Sutra Samman comprises critics Jaiprakash, Vijay Singh, Rajat Krishna and Sarita Singh.


The award is presented to a writer, poet or poetess who remains connected with their district, city or town and, through their creative work and distinctive poetic expression, makes a significant contribution to contemporary young poetry in the country.


Poet Shefali Sharma was born in Delhi. She has roots in Khurd village in the Gwalior-Bhind region and is currently based in Chhindwara, where she remains actively engaged in literary and creative activities. She holds an M.Sc. in Biochemistry and is currently pursuing a Ph.D. on the poetry of noted Hindi poet Vishnu Khare.


Shefali Sharma has established a distinctive presence in the field of women’s poetry. Her poems are marked by a voice of fearlessness, courage and resistance. Her work has been regularly published in several prominent literary magazines and journals across the country. She has also received several literary honours. Her poetry collection, ‘Sorry Aryabhatta’, was published recently.


Instituted in 1997, the Thakur Puran Singh Smriti Sutra Samman has been conferred on several noted young poets and writers from across the country. Previous recipients include Ashok Shah, Pratap Rao Kadam, Rajat Krishna, Nirmal Anand, Sanjeev Bakshi, Vinay Saurabh, Ekant Shrivastava, Agni Shekhar, Basant Tripathi, Suresh Sen Nishant, Vimlesh Tripathi, Rekha Chamoli, Saurabh Rai, Atma Ranjan, Bahadur Patel, Rajkishor Rajan, Satish Kumar Singh, Madhav Rathore, Bhaskar Choudhary, Suryaprakash Ji Nagar, Omprakash Mishra, Sanjay Alang, Dr. Jamuna Bini, Sharad Kokas and Sunil Kumar Sharma.


जगदलपुर/छिंदवाड़ा। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर शहर से प्रकाशित साहित्यिक पत्रिका ‘समकालीन सूत्र’ द्वारा प्रतिवर्ष प्रदान किया जाने वाला ठा. पूरन सिंह स्मृति सूत्र सम्मान वर्ष 2026 के लिए मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा शहर की युवा कवयित्री शेफाली शर्मा को प्रदान किया जाएगा। यह निर्णय सूत्र सम्मान समिति द्वारा लिया गया है।


सूत्र सम्मान की निर्णायक समिति में आलोचक जयप्रकाश, विजय सिंह, रजत कृष्ण और सरिता सिंह शामिल हैं।


यह सम्मान देश के ऐसे रचनाकार, कवि या कवयित्री को प्रदान किया जाता है, जो अपने जनपद, शहर या कस्बे से जुड़े रहते हुए अपनी सृजनात्मकता और काव्य-विशिष्टता के माध्यम से देश की युवा कविता को समृद्ध करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।


छिंदवाड़ा की युवा कवयित्री और एक्टिविस्ट शेफाली शर्मा का जन्म दिल्ली में हुआ है। मूलतः ग्वालियर-भिंड अंचल के खुर्द गाँव से जुड़ी शेफाली वर्तमान में छिंदवाड़ा में रहते हुए रचनात्मक और साहित्यिक गतिविधियों में सक्रिय हैं। उन्होंने बायोकेमिस्ट्री में एम.एससी. की है और इन दिनों कवि विष्णु खरे की कविताओं पर पीएच.डी. कर रही हैं।


स्त्री-कविता के क्षेत्र में शेफाली शर्मा की उपस्थिति सहज और प्रभावशाली रही है। उनकी कविताओं में निर्भीकता, साहस और प्रतिरोध के स्वर प्रमुखता से दिखाई देते हैं। उनकी रचनाएँ देश की महत्वपूर्ण पत्र-पत्रिकाओं में निरंतर प्रकाशित होती रही हैं। उन्हें अनेक पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। हाल ही में उनका कविता-संग्रह ‘सॉरी आर्यभट्ट’ प्रकाशित हुआ है।


वर्ष 1997 में प्रारंभ किए गए ठा. पूरन सिंह स्मृति सूत्र सम्मान से अब तक देश के अनेक चर्चित युवा कवि और रचनाकार सम्मानित हो चुके हैं। इनमें प्रमुख रूप से अशोक शाह, प्रताप राव कदम, रजत कृष्ण, निर्मल आनंद, संजीव बख्शी, विनय सौरभ, एकांत श्रीवास्तव, अग्नि शेखर, बसंत त्रिपाठी, सुरेश सेन निशांत, विमलेश त्रिपाठी, रेखा चमोली, सौरभ राय, आत्मा रंजन, बहादुर पटेल, राजकिशोर राजन, सतीश कुमार सिंह, माधव राठौड़, भास्कर चौधरी, सूर्यप्रकाश जी नगर, ओमप्रकाश मिश्रा, संजय अलंग, डॉ. जमुना बीनी, शरद कोकास और सुनील कुमार शर्मा शामिल हैं।

Comments


bottom of page