top of page
WhatsApp Image 2026-03-25 at 13.44_edited.jpg
  • Instagram
  • Facebook
  • X
  • Linkedin
  • Youtube
FAQ

समागम रंगमंडल प्रस्तुत करेगा महाकवि भास कृत “मध्यमव्यायोग” Samagam Rangmandal to Present “Madhyamvyayog” by Mahakavi Bhasa

  • bs_voice
  • Jun 13
  • 2 min read

जबलपुर।

शहर की प्रतिष्ठित रंगसंस्था समागम रंगमंडल द्वारा संस्कृत नाट्य परंपरा के महान रचनाकार महाकवि भास के प्रसिद्ध नाटक “मध्यमव्यायोग” का मंचन किया जा रहा है। यह प्रस्तुति 14 जून 2026, शाम 7 बजे, शहीद स्मारक प्रेक्षागृह, गोलबाजार, जबलपुर में आयोजित होगी।


नाटक का निर्देशन रंगकर्मी एवं युवा निर्देशक स्वाति दुबे कर रही हैं। अपने सशक्त निर्देशन और प्रयोगधर्मी रंगभाषा के लिए पहचानी जाने वाली स्वाति दुबे इस प्रस्तुति के माध्यम से दर्शकों को भारतीय रंगपरंपरा की गहराई और संवेदनशीलता से रूबरू कराएंगी।


“मध्यमव्यायोग” महाभारत की पृष्ठभूमि पर आधारित एक महत्वपूर्ण संस्कृत नाटक है, जिसमें मानवीय संवेदनाओं, पारिवारिक संबंधों, वीरता और करुणा का अद्भुत समन्वय देखने को मिलता है। समागम रंगमंडल इस प्रस्तुति को आधुनिक रंगशिल्प और पारंपरिक नाट्य तत्वों के साथ मंचित करेगा।


संस्था ने शहर के रंगप्रेमियों, साहित्यकारों, विद्यार्थियों एवं कला-संवेदना से जुड़े सभी नागरिकों से इस विशेष नाट्य प्रस्तुति में उपस्थित होकर भारतीय रंगमंच की समृद्ध परंपरा का हिस्सा बनने की अपील की है।





Jabalpur.

Renowned theatre group Samagam Rangmandal is set to stage “Madhyamvyayog”, a celebrated classical play written by the legendary Sanskrit playwright Mahakavi Bhasa. The performance will be held on 14 June 2026 at 7:00 PM at Shaheed Smarak Auditorium, Golbazar, Jabalpur.


The production is directed by noted theatre artist and young director Swati Dubey, known for her creative theatrical vision and impactful stage presentations. Through this production, she aims to bring audiences closer to the richness and emotional depth of Indian classical theatre traditions.


“Madhyamvyayog,” inspired by the Mahabharata, beautifully portrays themes of humanity, family bonds, courage, and compassion. Samagam Rangmandal’s presentation promises a unique blend of traditional theatrical aesthetics and contemporary stagecraft.


The organization has invited theatre lovers, literature enthusiasts, students, and art admirers to witness this special theatrical experience and celebrate the timeless legacy of Indian theatre.

Comments


bottom of page